गुरुवार को ये सरल उपाय करने से खुल जाएगी किस्मत


By Farhan Khan16, May 2024 10:56 AMjagran.com

भगवान विष्णु

हिन्दू धर्म में सप्ताह के 7 दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होते हैं। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है।

भगवान विष्णु की पूजा करना

इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करना काफी लाभदायक माना जाता है। इससे भगवान विष्णु जीवन की समस्याएं कम करते हैं और तरक्की भी मिलती है।

कुंडली में होता है गुरु ग्रह मजबूत

भगवान विष्णु के साथ-साथ गुरुवार का दिन भगवान बृहस्पति को भी समर्पित हैं। इनकी पूजा करने से कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होता है।

व्रत रखना

गुरुवार के दिन कई लोग व्रत भी रखते हैं। धार्मिक मान्यता है कि व्रत रखने से विवाह संबंधी परेशानियां दूर होती हैं।

करें ये उपाय

ऐसे में आज हम आपको कुछ उपायों के बारे में बताएंगे, जिन्हें गुरुवार के दिन करने से आपकी किस्मत खुल सकती है। आइए इनके बारे में जानें।

घी का दीपक जलाएं

अगर आप अपने व्यवहार से दूसरे लोगों को प्रभावित करना चाहते हैं, तो इस दिन विष्णु जी के सामने घी का दीपक जलाएं।

बिजनेस में सफलता

अगर आप बिजनेस में लाभ पाना चाहते हैं तो इस दिन अपने स्नान के पानी में थोड़ा-सा गंगाजल मिलाकर स्नान करें।

पीले रंग का कपड़ा

पीले रंग का कपड़ा अपने पास में रखें स्नान के बाद भगवान के आगे हाथ जोड़कर कोई पीले रंग का रुमाल या अन्य कोई पीले रंग का छोटा-सा कपड़ा लेकर गुरुवार के पूरे दिन अपने पास रखें।

अगर आप भी विष्णु जी की कृपा पाना चाहते हैं तो ये उपाय जरूर करें। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com