गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि इस दिन कौन से उपाय करने से धन प्राप्ति के योग बनते हैं?
अक्सर लोग धन की कमी का सामना करते रहते हैं। ऐसे लोगों को गुरुवार के दिन उपाय करने चाहिए। इन उपायों को करने भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं।
जीवन में आने वाली परेशानियों से बचने के लिए उपाय करना चाहिए। कई उपाय ऐसे हैं जिसे करने से धन की कमी दूर होती है।
धन की कमी को दूर करने के लिए गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। इसे दौरान विष्णु जी को गांठ वाली सात हल्दी अर्पित करना चाहिए।
गुरुवार के दिन स्नान करने के बाद पीले वस्त्र धारण करके पानी में जल मिलाकर केले के पेड़ में जल चढ़ाना चाहिए। इससे आर्थिक तंगी दूर होगी।
गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करते समय बांसुरी या शंख अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को एकाक्षी नारियल बेहद प्रिय है। आप इस नारियल को पीले कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख सकते हैं।
गुरुवार के दिन इन उपायों को करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है। इसके साथ ही, व्यक्ति तरक्की करता है।
धन की कमी को दूर करने के उपाय समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ