अपने डेली रूटीन में हमारा सामना कई तरह के लोगों से होता है। यह सभी स्वभाव और व्यक्तित्व से अलग-अलग होते हैं।
जब भी हम किसी व्यक्ति से मिलते हैं तो स्वभाव के आधार पर उसके व्यक्तित्व का आकलन करते हैं।
स्वभाव के अलावा शरीर के अंगों की बनावट से व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ पता लगता है।
ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि हाथ का अंगूठा व्यक्तित्व के बारे में क्या कहता है। आइए इसके बारे में जानें।
यदि किसी इंसान के अंगूठे का ऊपरी हिस्सा निचले हिस्से से बड़ा तो वह इंसान निश्चित तौर पर बेहद ही मजबूत संकल्प का इंसान होगा।
यदि किसी इंसान के अंगूठे का निचला हिस्सा ऊपरी हिस्से से बड़ा तो आप उससे किसी बात को लेकर तर्क ना ही करें तो बेहतर होगा, क्योंकि ऐसे इंसानों की तर्क शक्ति बेहद ही मजबूत होती है।
यदि किसी इंसान के अंगूठे का निचला हिस्सा और ऊपरी हिस्सा बराबर तो वह इंसान अपनी जिंदगी में हर कामयाबी को हासिल करेगा।
यदि किसी इंसान का अंगूठा लंबा और पतला है तो वह इंसान बेहद ही निडर स्वभाव के होते हैं। इस तरह के लोग अक्सर हाई क्वालिटी लाइफ जीना पसंद करते हैं।
ऐसे में आप अंगूठे के जरिए अपनी खूबियां जान सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com