घर में ये पौधे सूखने से नहीं आएंगे अच्छे दिन


By Farhan Khan03, Dec 2024 02:31 PMjagran.com

पेड़-पौधों का महत्व

वास्तु शास्त्र कहता है कि सही दिशा में पेड़-पौधे लगाने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। इसके अलावा धन की वर्षा भी होती है।

ये पेड़-पौधे न सूखे

आज हम आपको पेड़-पौधों के बारे में विस्तार से बताएंगे, जो एक बार अगर सूख जाएं, तो बुरे दिन आने में टाइम नहीं लगता।

तुलसी का पौधा

हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र में तुलसी के पौधे को पवित्र और पूजनीय माना गया है। तुलसी की नियमित पूजा करने से धन का आगमन होता है।

आर्थिक संकट का संकेत

अगर घर पर अचानक तुलसी का पौधा सूखने लगे, तो यह आर्थिक संकट का संकेत हो सकता है।

शमी का पौधा

जिस घर में शमी का पौधा अचानक से सूखने लगे, तो वहां नकारात्मकता बढ़ने लगती है। धन संबंधी परेशानियां भी होने लगती है।    

शनिदेव का प्रिय पौधा

शमी के पौधे का संबंध भगवान शिव और शनिदेव से होता है। जिस घर में यह पौधा होता है, वहां परिवार के सदस्य प्रेम के साथ रहते हैं।

मनी प्लांट

मनी प्लांट का सूखना भी अशुभ माना जाता है। जिस घर में मनी प्लांट सूखने लगता है, उस परिवार के सदस्य आर्थिक संकट से जूझने लगते हैं।

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com