सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व होता है। रोज इस पौधे की पूजा करने से संकट दूर होते हैं। आइए जानते हैं तुलसी पर जल चढ़ाते समय कौन सा मंत्र बोलना चाहिए?
तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास रहता है। रोजाना इस पौधे की पूजा करने से धन से जुड़ी समस्या दूर होती है और व्यक्ति जीवन में तरक्की करता है।
अक्सर लोग पूजा-पाठ करते समय मंत्र का जप करते हैं। ऐसा करने से जीवन में सकारात्मकता आती है और देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है।
स्नान करने के बाद तुलसी पर जल अर्पित करते समय ॐ सुभद्राय नमः मंत्र पढ़ना चाहिए। इससे तुलसी माता प्रसन्न होकर साधक को आशीर्वाद देती हैं।
तुलसी पर जल देते समय इस मंत्र का जप करने से धन की कमी दूर होती है। इसके साथ ही, साधक की आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है और कारोबार में भी लाभ होता है।
रोजाना तुलसी माता की पूजा करने से गृह क्लेश दूर होने लगता है और परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इसके अलावा, जीवन में खुशहाली आती है।
वास्तु के अनुसार, रोज शाम को तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है और धन की कमी नहीं होती है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, रविवार, अमावस्या, सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण के समय तुलसी पर जल नहीं चढ़ाना चाहिए। इस दौरान जल चढ़ाना अशुभ माना जाता है।
तुलसी के पौधे की पूजा विधि जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ