तुलसी के पौधे को हिंदू धर्म में पवित्र माना जाता है। माना जाता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा होता है, वहां मां लक्ष्मी का वास होता है।
आइए जानते हैं कि तुलसी के कौन से उपाय आपको आर्थिक समस्याओं से निजात दिला सकते हैं।
तुलसी के पौधे के पास रोजाना घी का दीपक जलाएं, इससे आर्थिक समस्या दूर हो सकती है।
तुलसी की पत्ती को गंगाजल में डालकर घर में छिड़काव करें, इससे सुख-समृद्धि आएगी।
तुलसी के पत्तों को लाल रंग के कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रखें, मान्यता के अनुसार इससे धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं।
प्रतिदिन तुलसी को जल अर्पित करें और रविवार के दिन तुलसी के पत्ते न तोड़ें।