घर में भूलकर भी न लगाएं इस दिशा में दर्पण


By Abhishek Pandey28, Jan 2023 05:35 PMjagran.com

वास्तु शास्त्र

वास्तु के अनुसार, घर में मौजूद हर एक चीज से ऊर्जा निकलती है। इसका अच्छा और बुरा दोनों असर होता है।

दर्पण

घर में रखी सभी चीजों का वास्तु से संबंध होता है, इसी तरह घर में दर्पण को लगाते समय विशेष ध्यान देना चाहिए।

पश्चिम दिशा या दक्षिण दिशा

दर्पण को कभी भी पश्चिम दिशा या दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। इससे गृह क्लेश मचा रहता है।

पूर्व या फिर उत्तर दिशा

वास्तु के अनुसार, हमेशा दर्पण को पूर्व या फिर उत्तर दिशा की ओर लगाना चाहिए। इस दिशा में रखने से घर में खुशहाली आती है।

टूटा हुआ दर्पण

घर में टूटा हुआ दर्पण नहीं रखना चाहिए, टूटे हुए शीशे से निगेटिव एनर्जी का संचार होता है।

बेडरूम में दर्पण

बेडरूम में दर्पण लगा है तो हमेशा ऐसी दिशा में रखें कि सोते समय आपका शरीर का एक भी अंग उसमें नजर ना आए।

किचन में दर्पण

लगाना वास्तु के अनुसार, किचन में दर्पण लगाना शुभ नहीं होता है। इसलिए किचन में भूलकर भी दर्पण न लगाएं।