जिस प्रकार हमारे जीवन में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व होता है। ठीक उसी प्रकार अंक शास्त्र भी लाइफ में अलग भूमिका निभाता है। इसके भी आधार पर हमारे स्वभाव और भविष्य का पता लगता है
अक्सर आपने सुना होगा इस व्यक्ति का मूलांक ये है। तो ये मूलांक हमारे जन्म की तारीख होती है। यानि जन्मतिथि की गणना करके हम मूलांक निकाल सकते हैं।
आज हम आपको ऐसे मूलांक के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसकी लड़कियां अपनी लाइफ में अपार धन-दौलत कमाती हैं।
तो जिस भी व्यक्ति के जन्म की तारीख 6, 15, या 24 होती है। उनका मूलांक 6 होता है। इस अंक का स्वामी
आपको बता दें अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 6 का स्वामी शुक्र ग्रह होता है। जो कि शानो-शौकत के कारक का ग्रह माना गया है।
मूलांक 6 वाली लड़कियां काफी मेहनती प्रवृति की होती हैं और जीवन में ये खूब तरक्की करती हैं। ये अपार धन कमाती हैं।
बताया जाता है इनपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होने के चलते इन्हें जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती है।
इस मूलांक की लड़कियां दिखने में काफी सुंदर और आकर्षक होती है। इसके साथ ही ये जिस काम में हाथ डालती हैं वो पूरा हो जाता है।