दांत होंगे दूध जैसे सफेद, करें ये उपाय


By Farhan Khan10, Aug 2024 01:46 PMjagran.com

दांतों में पीलापन

हर कोई चाहता है कि उसके दांत हमेशा चमकते रहें। लेकिन कई बार दांतों का ख्याल न रखने की वजह से इनमें पीलापन आ जाता है।

दांतों में चमक के लिए अपनाएं ये नुस्खे

अगर आपके भी दांत पीले रहते हैं, तो ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खों को अपनाकर आप घर पर ही अपने दांतों को नेचुरली सफेद और चमकदार बना सकते हैं।

बेकिंग सोडा पाउडर और नींबू का रस

दांतों को मोतियों जैसा चमकाने में बेकिंग सोडा पाउडर और नींबू का रस आपके लिए कारगर साबित हो सकता है।

दांतों पर अच्छे से मसाज करें

एक बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा पाउडर में एक चम्मच नींबू का रस और थोड़ा-सा नमक मिलाएं। अब इसे टूथ ब्रश से अपने सारे दांतों पर अच्छे से मसाज करें।

5 मिनट बाद कुल्ला कर लें

पांच मिनट बाद ठंडे पानी से कुल्ला करें। 1 हफ्ते लगातार ऐसा करने से आपके दांतों का पीलापन धीरे-धीरे हटने लगेगा।

नारियल तेल से मसाज

दांतों का पीलापन हटाने के लिए नारियल तेल से मसाज एक बेस्ट विकल्प साबित हो सकता है।

कोकनट ऑयल मुंह में रखें

इसके लिए आप अपने मुंह में एक बड़ा चम्मच कोकोनट ऑयल डालें और 15 से 20 मिनट तक मुंह में ही रखें।

शानदार चमक

ऐसा करने से न सिर्फ दांत साफ हो जाएंगे, बल्कि इसमें शानदार चमक भी आ जाएगी। आप भी ट्राई करें।  

ये दोनों नुस्खे आपको दांतों का पीलापन हटा सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com