कब्ज से छुटकारा दिलाएंगे ये फूड्स


By Farhan Khan10, Aug 2024 12:49 PMjagran.com

कब्ज की शिकायत

आजकल की लाइफस्टाइल और गलत खानपान के वजह ज्यादा तक लोगों को कब्ज की शिकायत होती है। कब्ज में व्यक्ति को मल त्याग करने में समस्या आती है।

खाना पचाने में परेशानी

कब्ज में व्यक्ति को खाना पचाने में परेशानी होती है, वेट तेजी से बढ़ने लगता है और व्यक्ति असहज रहता है।

कब्ज में खाएं ये फूड्स

आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे, जो आपको कब्ज से छुटकारा दिलाने में मददगार साबित हो सकते हैं।

फाइबर युक्त फूड्स

कब्ज की शिकायत दूर करने के लिए आप फाइबर से भरपूर चीजों का सेवन कर सकते हैं। इसमें आपको काफी आराम मिलेगा।

सब्जियां और फल

सब्जियों में आप गोभी, शकरकंद, परवल, भिंडी, गाजर, शलगम, बैंगन और फलों में सेब, केला, संतरा, अंगूर और अनार खा सकते हैं।

पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं

रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से काफी हद तक कब्ज की शिकायत दूर हो सकती है। कम से कम 3 लीटर पानी जरूर पिएं।

दाल और चना खाएं

प्रोटीन, फाइबर और कई पोषक तत्वों से भरपूर दालें जैसे मसूर दाल, चना, राजमा और छोले कब्ज दूर करती है।

ड्राई फ्रूट्स का सेवन

किशमिश, अंजीर और प्रून्स जैसे ड्राई फ्रूट्स का सेवन से कब्ज में राहत मिलती है क्योंकि ये फाइबर से भरपूर होते हैं।

कब्ज में ये फूड्स किसी रामबाण से कम नहीं है। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com