ये चीजें पति-पत्नी के रिश्ते को बना सकती हैं कमजोर


By Farhan Khan27, Aug 2024 05:22 PMjagran.com

लाइफ पार्टनर का रिश्ता

सभी रिश्तों में लाइफ पार्टनर का रिश्ता सबसे खास होता है। जिसे सबसे ज्यादा सहेज कर रखने की आवश्यकता होती है।

छोटी-छोटी बातों पर दरार पड़ना

कई बार बहुत छोटी-छोटी बातों के कारण इसमें दरार पड़ जाती है, जिसे समय रहते भरना जरूरी होता है।

ये चीजें रिश्ते को बना सकती हैं कमजोर

आज हम आपको कुछ ऐसी चीजें बताएंगे, जो किसी पति-पत्नी के रिश्ते को कमजोर बना देती है। जिनसे बचने की जरूरत है।

सम्मान दें

यदि आप अपने साथी का सम्मान नहीं करते हैं, तो आपका रिश्ता लंबे समय तक नहीं टिकेगा। ऐसे में अपने साथी को सम्मान दें।

ज्यादा एक्सपेक्टेशन रखना

अपने पार्टनर से बहुत ज्यादा एक्सपेक्टेशन रखना आपके रिश्ते को खराब कर सकता है। बेहतर होगा कि एक्सपेक्टेशन रिएलिटी पर बेस्ड हो।

विश्वास न करना

अगर आप अपने पार्टनर पर विश्वास नहीं करते हैं, तो आपका रिश्ता कभी भी मजबूत नहीं होगा। इसके चलते ब्रेकअप या तलाक भी हो सकता है।

बात-चीत कम होना

अगर आप अपने पार्टनर के साथ खुलकर बात नहीं करते हैं, तो इससे गलतफहमी और तनाव पैदा हो होने लगता है।

खुलकर बात करें

इसके चलते यह रिश्ता धीरे-धीरे कमजोर होने लगता है। बेहतर होगा कि आप खुलकर बात करें।

रिश्ता मजबूत रखने के लिए इन चीजों को अवॉयड करें। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com