Selenium की कमी से दिल होता है कमजोर, खाएं ये चीजें


By Ashish Mishra03, Jun 2024 10:00 PMjagran.com

शरीर को हेल्दी रखना

अगर आप खुद को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो पोषक युक्त चीजों को खाना शुरू कर दें। आइए जानते हैं कि सेलेनियम की कमी को दूर करने के लिए किन चीजों को खाना चाहिए?

खानपान में बदलाव

व्यक्ति की दिनचर्या और खानपान में बदलाव होने पर पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।

हार्ट को कमजोर करना

शरीर में सेलेनियम की कमी होने पर हार्ट कमजोर होने लगता है। इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर तरीके से नहीं हो पाता है।

शरीर में सेलेनियम की जरूरत

डब्लूएचओ के अनुसार, पुरुषों को रोजाना 34 Ug सेलेनियम और महिलाओं को 26 Ug सेलेनियम की जरूरत होती है। वहीं, 14 साल से ज्यादा वाले लोगों को 55 माइक्रोग्राम और नवजात को 20 माइक्रोग्राम की जरूरत होती है।

सेलेनियम की कमी दूर करना

शरीर में सेलेनियम की कमी को पूरा करने के लिए अंडे का सेवन कर सकते हैं। मुर्गी के 1 अंडे में करीब 15 माइक्रोग्राम सेलेनियम होता हैं।

पनीर खाएं

पनीर सेलेनियम का अच्छा सोर्स होता है। हार्ट से जुड़ी बीमारियों से बचने के लिए कॉटेज चीज को डाइट में शामिल करना चाहिए।

हरी पत्तेदार सब्जियां

इसमें पर्याप्त मात्रा में सेलेनियम पाया जाता है। इसकी कमी को पूरा करने के लिए डाइट में पालक को शामिल कर सकते हैं। 200 ग्राम पालक में 11 माइक्रोग्राम सेलेनियम होता है।

चिकन खाएं

यह सेलेनियम से भरपूर होता है। चिकन में 22 माइक्रोग्राम सेलेनियम होता है। इसे खाने से शरीर में सेलेनियम की कमी दूर होने लगती है।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने के लिए पोषक युक्त चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ