शरीर को हेल्दी रखने के लिए पर्याप्त नींद लेना जरूरी होता है। आइए जानते हैं कि ज्यादा नींद लेने से क्या नुकसान होना चाहिए?
अक्सर लोग थकान को दूर करने के लिए ज्यादा देर तक सोते हैं। ऐसा करना शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है।
आपने सुना होगा कि पर्याप्त नींद न लेने से कई समस्याएं होने लगती हैं। लेकिन, ज्यादा नींद लेने से भी शरीर को नुकसान होता है।
अगर आप रोजाना 7 या 8 घंटे से ज्यादा नींद लेते हैं, तो मोटापे की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, शरीर की क्रियाशीलता भी कम होने लगती है।
ज्यादा नींद लेने से शरीर के गतिविधियां कम होने लगती हैं, जिसकी वजह से डायबिटीज होने का खतरा बढ़ जाता है। 9 घंटे से ज्यादा सोने पर ब्लड शुगर बढ़ने लगता है।
एक स्टडी के अनुसार, ज्यादा नींद लेने वाले लोगों में हार्ट से जुड़ी बीमारी होने का खतरा ज्यादा रहता है। रोजाना 7-8 घंटे से ज्यादा नींद नहीं लेना चाहिए।
ज्यादा देर तक सोने शारीरिक और मानसिक समस्याएं बढ़ने लगती है। इसके साथ ही, शरीर में आलस आने लगता है, जिसकी वजह से तनाव की समस्या होने लगती है।
अगर आप ज्यादा देर तक बेड पर सोते रहते हैं, तो पीठ में दर्द की समस्या होने लगती है और ब्लड सर्कुलेशन ठीक से नहीं हो पाता है।
शरीर को हेल्दी रखने के टिप्स के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ