कई लोग किसी त्योहारों या शुभ दिन पर व्रत रखने हैं। उनके मन में आता है कि इस दौरान क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए। आइए जानते हैं कि व्रत में क्या चीजें खानी चाहिए।
व्रत के दौरान अनाज नहीं खाना चाहिए। इसलिए लोग चावल, गेहूं और दाल जैसे अनाजों को खाने से बचते हैं।
कई ऐसी चीजें होती हैं जिसे लोग अनाज समझकर व्रत में नहीं खाते हैं। ये ऐसी चीजें होती हैं जिसे व्रत में सेवन कर सकते हैं।
कुट्टू वकवीट के से पौधे से प्राप्त होता है। यह अनाज नहीं होता है। व्रत के दौरान इसका सेवन किया जा सकता है।
इसे अनाज समझने की गलती नहीं करनी चाहिए। व्रत में इसका सेवन किया जा सकता है। यह राजगिरा के बीज से बनाया जाता है।
व्रत में सोयाबीन का सेवन कर सकते हैं। यह एक दलहन है, लेकिन इससे तेल भी निकाला जाता है इसलिए इसे तिलहन भी कहते हैं।
साबूदाना को एक पौधे से तैयार किया जाता है। इसमें स्टार्च और कार्बोहाइड्रेट भी होता है। व्रत में इसका सेवन किया जा सकता है।
व्रत में फल खाना सबसे अच्छा माना जाता है। ऐसे फलों का सेवन करना चाहिए, जिससे शरीर को एनर्जी मिल सके।
लाइफस्टाइल और आध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ