Vastu Tips: घर में खुशहाली के लिए वास्तु के ये नियम अपनाएं


By Amrendra Kumar Yadav17, Jul 2023 01:18 PMjagran.com

खुशहाली

सभी चाहते हैं कि उनके घर में खुशहाली रहे, इसके लिए वास्तु शास्त्र में नियम बताए गए हैं। इनको अपनाकर जीवन में खुशहाली लाई जा सकती है।

दिशा के अनुरूप रंग

वास्तु में हर दिशा के लिए रंग बताए गए हैं, यदि इन रंगों का सही से चुनाव किया जाए हमारे जीवन में खुशहाली आएगी।

पूर्व दिशा

इस दिशा में हल्का ऑरेंज, हरा रंग उपयुक्त होता है। इस दिशा में इन रंगों का ही प्रयोग करें।

पश्चिम दिशा

इस दिशा के लिए सफेद एवं हल्का ग्रे रंग उचित होता है। इन रंगों का प्रयोग करने पर घर में खुशहाली आती है।

उत्तर दिशा

इस दिशा में हरा रंग सबसे उचित होता है। इस दिशा के लिए हरे रंग का प्रयोग करें, घर में खुशहाली आएगी।

दक्षिण दिशा

दक्षिण दिशा के लिए लाल रंग सबसे उपयुक्त है। इस दिशा में लाल रंग के कपड़े का प्रयोग करें।

पूजा-स्थल

घर के पूजा-स्थल पर सुबह-शाम दीपक जलाने से घर में सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

बेड के नीचे न रखें सामान

बेड या फिर पलंग के नीचे चप्पल, जूते न रखें। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है।

पढ़ते रहें

वास्तु से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com