कार्तिक मास के दौरान करें ये काम, भगवान विष्णु की होगी कृपा


By Amrendra Kumar Yadav31, Oct 2023 01:46 PMjagran.com

कार्तिक महीना

धार्मिक रूप से इस महीने का विशेष महत्व है। यह महीना भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस महीने को दामोदर माह से भी जाना जाता है।

भगवान विष्णु जागते हैं

इस महीने में भगवान विष्णु लंबे विश्राम के बाद जागते हैं। ऐसे में कुछ उपायों के बारे में बताएंगे, जिनको इस महीने में करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं।

ब्रह्मा मुहूर्त में उठें

इस पूरे महीने ब्रह्मा मुहूर्त में उठें, इस महीने में सुबह जल्दी उठना बहुत शुभ माना जाता है। स्नानादि से निवृत्त होकर मंदिर जाएं और पूजा करें।

गंगा नदी में करें स्नान

इस महीने में गंगा नदी में स्नान करना शुभ माना जाता है। स्नान के बाद सूर्य भगवान को अर्घ्य दें।

भगवान विष्णु और कृष्ण की पूजा

इस महीने में भगवान विष्णु और कृष्ण जी की पूजा का विधान है। इस महीने में पूजा करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है।

धार्मिक ग्रंथ पढ़ें

इस महीने में धार्मिक ग्रंथों का पाठ करना बहुत शुभ माना जाता है। इस महीने श्रीरामचरितमानस, भागवतगीता आदि का पाठ करना चाहिए।

तुलसी की पूजा

इस महीने तुलसी की पूजा की जाती है। प्रतिदिन शाम को घी का दीपक जलाएं, इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं।

गरीबों को दें दान

इस महीने में गरीबों और जरूरतमंद लोगों को दान करना चाहिए, इससे धन आदि की कमी नहीं होती है और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

पढ़ते रहें

आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM