आज के इस डिजिटल युग में आंखों का खास ख्याल रखने की सलाह दी जाती है, क्योंकि लंबे समय तक लैपटॉप और मोबाइल देखने से आंखों के नीचे काले घेरे और आंखों में सूजन जैसी समस्याएं होने लगती है।
आंखों से जुड़ी इन समस्याओं से राहत के लिए प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, जिनके अपने साइड इफेक्ट्स होते हैं। वहीं, कुछ लोग बिना सोचे समझे आंखों के नीचे गलत प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने लगते हैं।
आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें भूल से भी आंखों के नीचे नहीं लगाना चाहिए। आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, हमारी आंखें बहुत सेंसिटिव होती हैं, जिसके नीचे खुशबू वाली चीजें नहीं लगाना चाहिए। इन चीजों में केमिकल होता है।
कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि क्रीम में कुछ ऐसे इंग्रेडिएंट्स होते हैं, जिससे आंखों में जलन हो सकती है। ऐसे में इसे आंखों के नीचे न लगाएं।
आंखों के नीचे एसेंशियल ऑयल लगाना भी खतरनाक साबित हो सकता है। इससे आंखों में इरिटेशन हो सकती है। इस ऑयल में रसायन मौजूद होते हैं।
आंखों के नीचे दालचीनी लगाने से बचना चाहिए क्योंकि इससे आंखों में जलन, खुजली और रेडनेस हो सकती है क्योंकि यह एक खड़ा मसाला है।
इन चीजों को छोड़कर आप आंखों के नीचे एलोवेरा और गुलाब जल आदि लगा सकते हैं। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो आंखों के लिए लाभकारी होते हैं।
आंखों के नीचे ये चीजें कभी इस्तेमाल नहीं करनी चाहिए। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com