चेहरे पर नमी कैसे लाएं?


By Ashish Mishra12, May 2025 09:30 AMjagran.com

चेहरे पर रूखापन

कई बार व्यक्ति के चेहरे पर रूखापन आ जाता है। इससे बचने के लिए कई तरीकों को अपनाना चाहिए। आइए जानते हैं कि चेहरे पर नमी कैसे लाएं?

स्किन केयर प्रोडक्ट्स

आजकल लोग चेहरे पर ग्लो के लिए स्किन केयर प्रोडक्ट्स का उपयोग करते हैं। कई बार ये प्रोडक्ट्स नुकसान भी पहुंचाते हैं।

चेहरे पर नमी लाना

अगर आपके चेहरे पर दरार आने लगती है या होंठ फटने लगते हैं, तो कई बातों को ध्यान में रखें। इससे चेहरे पर नमी आने लगती है।

एलोवेरा जेल लगाएं

यह जेल चेहरे को हाइड्रेट रखने में कारगर है। इसे लगाने से चेहरे पर नमी बनी रहती है और ग्लो भी बरकरार रहता है।

पर्याप्त पानी पिएं

शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए रोजाना 7-8 गिलास पानी पीना चाहिए। इससे चेहरे पर नमी बनी रहती है और शरीर में ताजगी रहती है।

तनाव कम करें

जो लोग तनाव का सामना करते हैं, उनके चेहरे पर रूखापन दिखने लगता है। चेहरे पर नमी बरकरार रखने के लिए तनाव से दूर रहें।

दही और शहद का मास्क लगाएं

स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए दही और शहद से तैयार मास्क लगाएं। इससे चेहरे पर नमी बनी रहती है।

चेहरे पर चमक

इन तरीकों को अपनाने से चेहरे पर चमक बनी रहती है। इसके साथ ही, स्किन से जुड़ी परेशानियों से भी छुटकारा मिलता है।

पढ़ते रहें

स्किन को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ