Kanika Mann के 7 गॉर्जियस हेयर स्टाइल


By Akshara Verma12, May 2025 04:00 PMjagran.com

Kanika के स्टनिंग हेयर स्टाइल

Kanika Mann के एलिगेंट हेयर स्टाइल हर आउटफिट के लिए एकदम बेस्ट होते है। आप एथनिक से लेकर वेस्टर्न लुक्स के लिए एक्ट्रेस के हेयर स्टाइल से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। आइए देखते हैं।

बन हेयर स्टाइल

यह हेयर स्टाइल आजकल ट्रेंड में है। ज्यादातर लड़कियां अपने लुक को अट्रैक्टिव और स्टाइलिश बनाने के लिए इस हेयर स्टाइल को कैरी करती हैं।

ट्विस्टेड ब्रेड हेयर स्टाइल

एक्ट्रेस ने एलिगेंट हेयर स्टाइल को कैरी किया है। आप एथनिक आउटफिट में गॉर्जियस लुक के लिए इस ट्विस्टेड ब्रेड को बना सकते हैं।

बन विद ट्विस्टेड ब्रेड

आउटफिट के साथ बालों को एलिगेंट लुक देने के लिए एक्ट्रेस का यह हेयर स्टाइल एकदम बेस्ट ऑप्शन है। आप इसे साड़ी संग बना सकती हैं।

हाफ-टाई हेयरस्टाइल

यंग गर्ल्स क्लासी लुक के लिए हाफ-टाई हेयरस्टाइल ट्राई कर सकती हैं। यह स्टाइल लंबी और छोटी दोनों लेंथ के बालों पर बहुत शानदार लगता है। इस लुक को आप बॉसी पर्सनैलिटी दिखाने के लिए ट्राई कर सकती हैं।

लाइट कर्ली वेव्स

एक्ट्रेस के बालों में कर्ली वेव्स सुंदर लगते हैं। यह लुक बेहद कूल और ट्रेंडी है, जिसे आप पार्टी से लेकर ऑफिस में क्लासी ड्रेस के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

पार्टीशन हेयर

यह लुक हर ओकेजन के लिए एकदम परफेक्ट है। एक्ट्रेस के इस पार्टीशन हेयर स्टाइल को आप हैवी साड़ी या नॉर्मल ड्रेस के साथ स्टाइल कर सकती हैं। आप सुंदर स्टाइलिश हेयर एक्सेसरीज के साथ भी इस लुक में चार-चांद लगा सकती हैं।

ट्विस्टेड ब्रेड

एक्ट्रेस ने पंजाबी सूट लुक के साथ इस हेयर स्टाइल को कैरी किया है। इस ट्विस्टेड ब्रेड ने आउटफिट को अट्रैक्टिव बना दिया है, जिसे महिलाएं और लड़कियां खूबसूरत लुक के साथ ट्राई कर सकती हैं।

आउटफिट में गॉर्जियस लुक के लिए आप एक्ट्रेस Kanika Mann के हेयर स्टाइल को कॉपी कर सकती हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram (@officialkanikamann)