गर्मियों की तपती धूप में पुदीना एक वरदान की तरह काम करता है। इसकी ठंडी तासीर शरीर को राहत देती है और गर्मी से बचाने में मदद करती है। आइए पुदीना खाने के अन्य फायदों के बारे में जानते हैं।
गर्मी में अक्सर लोगों को पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पुदीना खाने से पाचन तंत्र बेहतर रहता है और पेट में ठंडक बनी रहती है।
पुदीना मुंह की बदबू को दूर करता है और हर सांस को ताजा बना देता है। यह नेचुरल माउथ फ्रेशनर की तरह काम करता है।
पुदीने से बनी शिकंजी या चटनी गर्मियों में प्यास को बेहतर तरीके से बुझाती है और शरीर को हाइड्रेट रखती है। इसका सेव आप रोजाना कर सकते हैं।
गर्मी में लू लगने का डर हमेशा बना रहता है। पुदीने का नियमित सेवन शरीर का तापमान कंट्रोल करता है और लू से बचाव करता है।
पुदीना त्वचा को ठंडक देता है और गर्मी के दानों या जलन को कम करता है। इससे त्वचा साफ और निखरी रहती है।
गर्मियों में थकावट आम बात है। पुदीने की खुशबू और स्वाद शरीर और दिमाग दोनों को तरोताजा कर देता है। पुदीने का रस भी आप पी सकते हैं।
पुदीना में मौजूद पोषक तत्व जैसे विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सिडेंट्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।
चाहे चटनी हो, रायता हो या शरबत, पुदीना हर रूप में फायदेमंद है। गर्मियों में इसका सेवन जरूर करें और खुद को स्वस्थ और ठंडा बनाए रखें।
पुदीना खाने से कई सारे फायदे मिलते हैं। ऐसी और जानकारी के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Freepik