गर्मियों में अक्सर जौ का आटा खाने की सलाह दी जाती है क्योंकि यह शरीर को ठंडा रखने का काम करता है। यह आटा गेहूं के आटे से ज्यादा ताकतवर माना जाता है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप जौ की रोटी डाइट में शामिल करते हैं, तो इससे शरीर को क्या फायदे मिलते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
जौ की रोटी में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन-बी, आयरन, जिंक, मैग्नीशियम, कैल्शियम, फास्फोरस, कॉपर, कार्बोहाइड्रेट और सेलेनियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि डाइट में जौ की रोटी शामिल करने से हड्डियां मजबूत होती है क्योंकि इसमें कैल्शियम होता है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर आप रोजाना फाइबर से भरपूर जौ की रोटी खाते हैं, तो इससे आपका पेट अच्छा रहेगा। कुछ ही हफ्तों में फर्क नजर आ जाएगा।
जौ की रोटी में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है, जो शरीर में खून की कमी को पूरा करता है। आपको यह रोटी जरूर खानी चाहिए।
जो लोग अपनी मसल्स को मजबूत बनाना चाहते हैं, उन्हें सुबह, दोपहर और शाम जौ की रोटी खानी चाहिए। इसमें मौजूद प्रोटीन मसल्स के लिए फायदेमंद होता है।
अगर आप वेट लॉस के लिए एक परफेक्ट फूड की तलाश कर रहे हैं, तो ऐसे में गेहूं की रोटी आपके लिए बेस्ट रहेगी। इस रोटी में फाइबर पाया जाता है।
जौ की रोटी खाने से आपके शरीर को ये 5 बेमिसाल फायदे मिलेंगे। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com