चेहरे को चमकदार बना देती हैं ये 6 चीजें


By Ashish Mishra05, Feb 2024 10:00 PMjagran.com

चेहरे पर निखार लाना

अक्सर लोग चेहरे पर निखार लाने के लिए कई तरह के फेस पैक का उपयोग करते हैं। आइए जानते हैं कि चेहरे को चमकदार बनाने के लिए किन चीजों को लगाना चाहिए?

फेशियल कराने के नुकसान

कई बार चेहरे को चमकदार बनाने के लिए फेशियल कराया जाता है। वहीं, कई लोगों को फेशियल सूट नहीं करता है। ऐसे में लोगों को चेहरे पर एलर्जी होने लगती है।

मसूर दाल का फेस पैक

आधा कप मसूर दाल को 2-3 घंटे तक पानी में भिगोकर पीस लें। इसके बाद इसमें 1 चुटकी हल्दी, दही और शहद मिला लें। इस पेस्ट को हफ्ते में 2-3 बार चेहरे पर लगाने से निखार आने लगता है।

मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक

यह मिट्टी चेहरे के लिए काफी फायदेमंद होती है। मुल्तानी मिट्टी में गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे पेस्ट को चेहरे पर लगाने से चमक बरकरार रहती है।

गुलाब और शहद का पेस्ट

इस पेस्ट को बनाने के लिए गुलाब की पंखुड़ियों को पीस लें। इसके बाद इसमें शहद मिला लें। इस पेस्ट को चेहर पर लगाने के 10 मिनट बाद धो लें। ऐसा करने से चेहरे पर निखार आने लगता है।

चंदन और बेसन का पेस्ट

इस पेस्ट को बनाने के लिए 1 चम्मच चंदन और बेसन ले लें। दोनों को मिलाकर हल्दी और गुलाबजल डाल लें। इसे पेस्ट को चेहरे पर लगाने से ग्लोइंग बढ़ जाती है।

बादाम का तेल और चीनी

एक कटोरी में 2 चम्मच बादाम का तेल लेकर उसमें चीनी मिला लें। इस पेस्ट को चेहरे पर स्क्रब करें। इसके बाद 10-15 मिनट बाद चेहरे को धो लें। इससे चेहरे पर नेचुरल चमक आ जाती है।

एलोवेरा जल का उपयोग

यह चेहरे के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इस जल को लगाकर चेहरे की मसाज करें। इसके बाद चेहरे को अच्छी तरह से धो लें। ऐसा करने से चेहरे पर ग्लो आ जाता है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ