चाणक्य के ये 5 वचन दिलाते हैं सफलता


By Ashish Mishra05, Jan 2024 06:00 AMjagran.com

आचार्य चाणक्य

जीवन में सफलता को लेकर आचार्य चाणक्य ने अपने वचन दिए हैं। आइए जानते हैं कि सफल होने के लिए चाणक्य की किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए?

सफलता की प्राप्ति

कई लोगों को कठिन परिश्रम करने के बाद भी सफलता नहीं मिलती है। ऐसे लोगों को आचार्य चाणक्य की बातों का पालन करना चाहिए।

नुकसान पहुंचाने वाले लोग

व्यक्ति को ऐसे लोगों से दूर रहना चाहिए जो मुंह पर मीठी और पीठ पीछे आपकी बुराई करते हैं। जीवन में सफल होने के लिए ऐसे लोगों का साथ छोड़ना जरूरी होता है।

मित्रता करना

कभी ऐसे लोगों से मित्रता नहीं करनी चाहिए जो विश्वास के लायक न हो। इसके अलावा अपने काम के बारे में किसी को नहीं बताया चाहिए। ऐसा करने से सफलता मिलने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

मेहनत पर भरोसा करना

व्यक्ति को अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम करना चाहिए। जो व्यक्ति जीवन में लालच करता है उसे सफलता पाने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है।

लक्ष्य निर्धारित करना

जीवन में परिश्रम करने से पहले लक्ष्य को निर्धारित कर लेना चाहिए। बिना लक्ष्य निर्धारित किए परिश्रम करने से समय की बर्बादी होती है।

ज्यादा खर्च करने से बचें

व्यक्ति को जीवन में बेवजह पैसा खर्च करने से बचना चाहिए। बिना वजह के धन खर्च करना कंगाली का संकेत हो सकता है। हमेशा जरूरत के हिसाब से ही पैसा खर्च करना चाहिए।

समय पर काम करना

किसी भी काम को करने से समय का विशेष ध्यान देना चाहिए। समय से काम करने पर आपके ऊपर लोगों का विश्वास बना रहता है।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ