जनवरी में पैदा हुए लोग होते हैं बेहद भाग्यशाली


By Farhan Khan04, Jan 2024 05:38 PMjagran.com

जन्म का महीने से खास संबंध  

ज्योतिष शास्त्र में यह माना गया है कि प्रत्येक व्यक्ति की जन्मतिथि और जन्म के महीने के अनुसार उसमें कुछ-न-कुछ खासियत पाई जाती है। ऐसे में हर व्यक्ति के जन्म का महीना विशेष महत्व रखता है।

जनवरी माह में जन्में लोग

जनवरी के महीने की शुरुआत के साथ ही नए साल की भी शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में जानेंगे कि जनवरी माह में जन्में लोगों में क्या खासियत पाई जाती है।

खुशमिजाज

जनवरी में जन्में लोगों की बात करें, तो इनका स्वभाव बहुत-ही खुशमिजाज होता है और ये लोग हमेशा हंसते-मुस्कुराते रहते हैं। यह लोग थोड़े मजाकिया किस्म के होते हैं।

पर्सनल लाइफ को सीक्रेट

अपने स्वभाव के चलते यह सभी लोगों में एक अलग पहचान बनाते हैं। साथ-ही यह लोग बहुत-ही इमोशनल भी होते हैं। साथ ही यह लोग अपनी पर्सनल लाइफ को सीक्रेट रखना पसंद करते हैं।

होते हैं मेहनती

जनवरी में जन्में लोग बहुत-ही मेहनती होते हैं। ये लोग एक बार जो मन में ठान लेते हैं, उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। इनका भाग्य भी इनका पूरा साथ देता है, जिस कारण ये लोग अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होते हैं।

रोमांटिक मिजाज

यह हर बात को साफ-साफ कह देते हैं जिस कारण इनकी बात कई लोगों को बुरी भी लग जाती है। इसके साथ ही जनवरी में जन्मे लोग रोमेंटिक मिजाज के होते हैं, जिस कारण इनका पार्टनर इनके साथ खुश रहता है।

दिल की बात बताने में हिचकिचाहट

दिल की बात जगजाहिर करने में हालांकि ये बहुत शर्म करते हैं। ये बच्चे आगे चलकर सार्वजनिक रूप से अपना प्यार नहीं दिखाते है जिससे मनमुटाव भी हो जाता है।

लीडरशिप क्वालिटी

जनवरी में पैदा हुए बच्चों में लीडरशिप का गुण भरा होता है। ये बच्चे हर चीज में हमेशा आगे रहना चाहते हैं। शुरुआती उम्र से ही ये लोग लीडर की भूमिका में रहते हैं और फैसले लेने में अव्वल होते हैं।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com