अक्सर लोग घर में कई ऐसी चीजों को रखे रहते हैं जो तरक्की में बाधा का काम करती है। आइए जानते हैं कि किन चीजों को घर में रखना अशुभ माना जाता है?
घर में किसी भी चीज क रखते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष का सामना करना पड़ सकता है।
अक्सर लोग धन की कमी का सामना करते रहते हैं। इन लोगों को कुछ चीजें को घर से बाहर कर देना चाहिए।
अगर आपके घर में बंद या खराब घड़ी रखी हुई है तो उसे तुरंत घर से बाहर कर दें। इसे घर में रखने से तरक्की में रुकावट आने लगती है।
घर में बंद या खराब घड़ी रखने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है। इसके अलावा आपको दुर्भाग्य का सामना करना पड़ सकता है।
घर के मुख्य द्वार पर टूटी कुर्सी नहीं रखना चाहिए। अगर आप मेन गेट पर टूटी कुर्सी रखते हैं तो घर में दरिद्रता का वास हो सकता है।
घर में टूटी कुर्सी रखने से मां लक्ष्मी नाराज होने लगती हैं। इसके साथ ही घर में मां लक्ष्मी का आगमन भी नहीं होता है।
घर में बंद या खराब घड़ी और टूटी कुर्सी रखने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही तरक्की में भी बाधा का सामना करना पड़ता है।
वास्तु के नियमों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ