अक्सर लोग दही के साथ कुछ चीजों का सेवन करते हैं। आइए जानते हैं कि दही के साथ किन चीजों को नहीं खाना चाहिए?
कुछ चीजों को दही के साथ खाने से नुकसान होने लगता है। इन चीजों को खाने बचना चाहिए।
दही में पर्याप्त मात्रा में विटामिन, कैल्शियम, आयरन और प्रोटीन पाया जाता है। इसके साथ कुछ चीजों को खान से परेशानी हो सकती है।
कभी भी दही के साथ मछली नहीं खाना चाहिए। इससे अपच की समस्या हो सकती है। इन दोनों के प्रोटीन अच्छी तरह से डाइजेस्ट नहीं हो पाते हैं।
अगर आप भी दही का साथ आलू का पराठा खाते हैं तो सावधान हो जाइए। ऐसा करने से पाचन क्रिया पर प्रभाव पड़ता है।
दही के साथ खजूर खाने से परहेज करना चाहिए। इन दोनों को एक साथ खाने से पेट खराब हो सकता है। इसे 2 घंटे के अंतराल पर खाना चाहिए।
दही के साथ खट्टे फल जैसे नींबू, संतरा, बुखारा आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे पाचन क्रिया पर बुरा असर पड़ सकता है।
अक्सर लोग दही के साथ केले का सेवन करना पसंद करते हैं। इससे आपका हाजमा खराब हो सकता है।
लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ