इस दिन खरीदारी करना शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कि धनतेरस के दिन कौन सी चीजें नहीं खरीदनी चाहिए?
यह पर्व कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस बार धनतेरस पर्व 10 नवंबर को मनाया जाएगा।
धनतेरस के दिन चीजों को खरीदना शुभ माना जाता है। वहीं, कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिसे खरीदने से घर में कंगाली का सकती है।
ज्योतिष के अनुसार, धनतेरस के दिन लोहे की चीजें नहीं खरीदनी चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है। इससे घर में दुर्भाग्य आने लगता है।
धनतेरस के दिन प्लास्टिक की चीजें खरीदने से बचना चाहिए। ऐसा करने से घर में धन की कमी बनी रहती है।
धनतेरस के दिन कांच की चीजें नहीं खरीदनी चाहिए। इसे खरीदने से घर में राहु प्रवेश करने लगते हैं। ऐसा करने से घर में गरीबी आ सकती है।
धनतेरस के दिन धारदार चीजें जैसे चाकू, कैंची, सूई आदि को खरीदने से बचना चाहिए। इन चीजों को खरीदने से घर में कंगाली का सकती है।
धनतेरस के दिन सोना, चांदी, तांबे का बर्तन, पीतल का बर्तन आदि चीजें खरीदना शुभ होता है। इससे आर्थिक तंगी भी दूर होने लगती है।
अध्यात्म और फेस्टिवल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ