ऐतिहासिक स्थल घूमने से पहले ध्यान रखें ये बातें


By Farhan Khan11, Jun 2023 06:45 PMjagran.com

जगह

ऐतिहासिक स्‍थलों पर निकलने से पहले सबसे पहले किस जगह पर घूमना यह डिसाइड करना जरूरी है। इसके अलावा वाहन और कितना टाइम स्पेंड के बारे में पहले से तय कर लें।

ऐतिहासिक स्थल

जि‍स ऐतिहासिक स्‍थल पर घूमने जा रहे हैं। उसके बारे में जानकार‍ियां हासिल कर लें। इससे जब आप उस स्थान पर घूमने जाएंगे तो और ज्यादा क्रेजी होकर घूमेंगे।

मौसम

ऐतिहासिक स्थलों पर घूमने से पहले वहां के मौसम के बारे में जानकारी हासिल कर लें। अगर कोई फि‍क्‍स्‍ड टाइम है तो उसकी भी जानकारी हासिल कर लें।

सुरक्षा

ऐतिहासिक स्‍थलों पर घूमते समय वहां की चीजों की सुरक्षा का ख्याल रखें। किसी ऐतिहासिक प्रतिमा या वस्‍तु छूने से पहले उसकी मजबूती के बारे में जान लें।

त्योहार

जिन ऐतिहासिक स्थलों की यात्रा पर जा रहे हैं तो उस जगह के तीज, त्योहारों के बारे में भी जानकारी हासिल कर लें।

गाइड

ऐतिहासिक स्‍थलों पर गाइड की सर्विस बहुत अच्छी होती है। ये विजिटर्स को ज‍िस जगह घूमाने ले जाते हैं, उसके बारे में बताते हैं। इससे घूमने में ज्यादा मजा आता है।

कम भीड़ वाली जगह

अगर आप परिवार के साथ घूमने जा रहे हैं तो ध्‍यान रखें भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। जितना कम भीड़ वाली जगहों पर घूमेंगे उतना ही ज्यादा मजा आएगा।

पानी

यदि आप किसी भी स्थल पर घूम रहे हैं तो अपने साथ पानी ले जाना न भूलें क्योंकि कुछ स्‍थलों पर पानी न मिलने से भी परेशानी होती हैं।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com