Hindu Nav Varsh 2024: इन राशियों पर होगी धन की वर्षा


By Farhan Khan28, Mar 2024 05:35 PMjagran.com

हिंदू नव वर्ष

9 अप्रैल से हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2081 की शुरुआत होने जा रही है। हर साल हिंदू नव वर्ष की शुरुआत चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है।

गुड़ी पड़वा पर्व

महाराष्ट्र समेत कुछ राज्यों में हिंदू नव वर्ष के दिन गुड़ी पड़वा पर्व मनाया जाता है। ज्योतिष की नजर से यह वर्ष बहुत खास होता है।

इन राशियों की खुलेगी किस्मत

ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि हिंदू नव वर्ष के दौरान किन राशियों की किस्मत चमकने वाली है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

वृषभ राशि

इन जातकों को करियर में बड़ी उन्नति मिलने की प्रबल संभावना है। उन्हें नई और बहुत अच्‍छी नौकरी मिल सकती है।

व्यापार में होगा अच्छा मुनाफा

वेतन में बढ़ोतरी आपकी आर्थिक स्थिति बहुत मजबूती देगी। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। व्यापारी जातकों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है।

मिथुन राशि

उनके जीवन में सुख और समृद्धि बढ़ेगी. निवेश से लाभ हो सकता है। आप संपत्ति में निवेश करने की योजना बना सकते हैं।

बढ़ेगा बैंक बैलेंस

साझेदारी में व्यापार करने वालों को अच्छा फायदा मिल सकता है। आय में बढ़ोतरी होगी। आपका बैंक बैलेंस बढ़ सकता है।

धनु राशि

नई नौकरी के ऑफर मिलेंगे। करियर में बहुत सफलता पाएंगे। आर्थिक उन्नति भी होगी। आपको धन लाभ के कई अवसर मिलेंगे।

आपकी भी राशि इनमें से कोई एक है तो समझिए आपकी किस्मत खुलने वाली है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com