शिवलिंग पर शहद चढ़ाने से क्या होता है?


By Ashish Mishra07, Apr 2024 06:31 AMjagran.com

शिव जी का अभिषेक करें

भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए अभिषेक करना चाहिए। इस दौरान शिवलिंग पर अलग-अलग चीजें चढ़ाना चाहिए। आइए जानते हैं कि शिवलिंग पर शहद चढ़ाने के क्या होता है?

शिव को प्रसन्न करना

अभिषेक करने से भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। इससे भक्त के जीवन में आने वाली सारी परेशानियां भी दूर होने लगती हैं। अभिषेक के समय कई चीजों का उपयोग कर सकते हैं।

शिवलिंग पर शहद चढ़ाना

अभिषेक करते समय शिवलिंग पर शहद चढ़ाना शुभ माना जाता है। इससे सारे देवी-देवता प्रसन्न होने लगते हैं। इसके अलावा धन से जुड़ी समस्या भी दूर होने लगती है।

पाप से छुटकारा

शिव जी का अभिषेक करते समय शिवलिंग पर शहद चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से सारे पाप दूर होने लगते हैं और व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है।

धन प्राप्ति के योग

अगर आप आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं तो शिवलिंग पर शहद अर्पित करें। इससे धन प्राप्ति के योग बनते हैं और व्यक्ति तरक्की करता है।

जीवन में सफलता

अगर आपको लंबे समय से सफलता नहीं मिल रही हैं तो शहद से शिव जी का अभिषेक करें। ऐसा करने से सफलता के योग बनने लगते हैं।

बेल पत्र अर्पित करें

बेल पत्र के बीच में शहद लगाकर शिवलिंग पर अर्पित करना शुभ माना जाता है। इससे कठिन से कठिन परीक्षा में सफलता मिलती है।

शिवलिंग की परिक्रमा करें

अभिषेक करने के बाद शिवलिंग की परिक्रमा करनी चाहिए। परिक्रमा के दौरान इस बात का विशेष ध्यान दें कि शिवलिंग की पूरी परिक्रमा न करें।

पढ़ते रहें

पूजा-पाठ में उपयोग होने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ