नवंबर महीने में बुध के गोचर से इन राशियों के खुलेंगे भाग्य


By Amrendra Kumar Yadav01, Nov 2023 01:55 PMjagran.com

ज्योतिष शास्त्र

ज्योतिष शास्त्र ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व है। ग्रहों की दिशा में परिवर्तन से सभी राशियों पर प्रभाव पड़ता है।

बुध ग्रह

नवंबर महीने में बुध ग्रह का दो बार गोचर हो रहा है। 6 नवंबर से बुध ग्रह का प्रवेश वृश्चिक राशि में हो रहा है।

राशियों पर सकारात्मक असर

बुध ग्रह के गोचर से कुछ राशियों पर सकारात्मक असर पड़ेगा। दिवाली से पहले इन राशियों पर बुध ग्रह की विशेष कृपा होगी।

मेष राशि

बुध ग्रह का राशि परिवर्तन मेष राशि के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। करियर में नए अवसर मिलेंगे और आने वाली परेशानियां दूर होंगी।

घर-परिवार का साथ मिलेगा

इस दौरान घर-परिवार का साथ मिलेगा। किसी ट्रिप पर जाने का योग बन रहा है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों के लिए यह समय काफी अच्छा रहने वाला है। इस समय में जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होंगी।

नए मौके मिलेंगे

इस दौरान नए मौके मिलने की संभावना है। करियर में नए अवसर मिलेंगे और प्रमोशन भी मिलेंगे। सच्ची लगन और निष्ठा से सभी कार्य पूरे होंगे।

मकर राशि

बुध राशि के गोचर से मकर राशि के लोगों का समय काफी अच्छा रहने वाला है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले क्षात्रों को अच्छा समाचार मिलने की उम्मीद है।

पढ़ते रहें

ज्योतिष से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagram.com