सोना कीमती चीजों में से एक माना जाता है। यह शरीर में चार चांद लगाने का काम करता है। ज्योतिष शास्त्र में सोना पहनने से जुड़े कुछ विशेष नियम बताए गए हैं। इन नियमों को फॉलो करना बेहद जरूरी है।
आज हम आपको उन राशियों के बारे में बताएंगे, जिनके लिए सोना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे लोग जब सोना पहनते हैं, तो इससे उनकी फूटी किस्मत चमकने लगती है। आइए इन राशियों के बारे में जानें।
सोना पहनने से इनके करियर में अच्छे परिवर्तन आते हैं, वहीं पारिवारिक जीवन में भी संतुलन बनने लगता है। करियर में तरक्की होने लगती है। निवेश का पूरा-पूरा लाभ मिलता है।
सामाजिक स्तर पर इन्हें अच्छे परिणाम प्राप्त होते हैं। सोना पहनने से इनके हर प्रकार का भय दूर होता है। धन से जुड़े मामलों में सफलता मिलने की पूरी-पूरी संभावना होती है।
सिंह राशि के जातकों को ध्यान केंद्रित रखने के लिए सोने के आभूषण पहनने चाहिए। सोना पहनकर इस राशि वाले जीवन के कई क्षेत्रों में उन्नति पा सकते है।
समाज में अपना अलग मुकाम बना सकते हैं। सोना पहनने से सिंह राशि के जातकों की नेतृत्व क्षमता का भी विकास भी होता है। इनके जीवन में उजाला होने लगता है।
सोना पहनने से मेष राशि के लोगों का आत्मविश्वास बढ़ता है और करियर के क्षेत्र में भी इनको अच्छे परिणाम मिलते हैं। कुंडली में सूर्य और गुरु की स्थिति मजबूत होती है।
बुरे दिनों का धीरे-धीरे खात्मा होने लगता है। अच्छे दिन शुरू हो जाते हैं। घर में धन का आगमन होने लगता है। परिवार के सदस्यों की आय भी तेजी से बढ़ने लगती है।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com