आलस करना बुरी आदत है, पर कई बार ऐसा होता है कि सुबह के वक्त जल्दी उठने का मन नहीं करता है। रविवार को अक्सर ही ऐसा होता है।
आज हम आपको तीन ऐसे राशि जातकों के बारे में बताएंगे, जो सबसे आलसी माने जाते हैं। वे 24 घंटे सोने को तैयार रहते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
सिंह राशि वालों को लेट नाइट पार्टीज करना और घूमना काफी पसंद होता है। हालांकि वे पार्टी करने की व्यवस्था करने के काम से बचते हैं।
वे हर मेहनती व्यक्ति की सराहना करना पसंद करते हैं, पर खुद मेहनत का काम करना पसंद नहीं करते हैं। वे मेहनत करने की कोशिश तक नहीं करते हैं।
इस राशि के लोग भी मेहनती नहीं होते हैं। इन्हें सरल काम करना ही पसंद आता है। इन्हें मेहनत करने के लिए कहना फिजूल होता है।
हालांकि इसके बावजूद तुला राशि वाले मेष राशि के साथ होने पर मेहनत का काम भी कर जाते हैं। मेष राशि वाला अगर तुला राशि का बॉस हो, तो वे जीवन में आगे भी बढ़ सकते हैं।
वृषभ राशि के जातक शांत रहना अधिक पसंद करते हैं। इसी वजह से वे भीड़ में जाने से बचते हैं। यही कारण है कि वे शांत जगह पर आराम से समय बिताना व सोना पसंद करते हैं।
इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com