साल का पहला सूर्य ग्रहण मीन राशि में लगने जा रहा है. यह सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल की रात को लगेगा। हालांकि यह सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा।
यह सूर्य ग्रहण पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा और चैत्र महीने की अमावस्या को लगेगा। चैत्र नवरात्रि की घटस्थापना के मुहूर्त से कुछ देर पहले ही यह सूर्य ग्रहण समाप्त होगा
इस सूर्य ग्रहण का राशियों पर शुभ-अशुभ असर रहेगा। आइए जानते हैं कि किन राशि वालों के लिए यह सूर्य ग्रहण शुभ फल देगा।
यह ग्रहण इन लोगों के सपने पूरे कर सकता है। बिजनेस करने वालों को बड़ा लाभ देगा। जो लोग नया काम शुरू करने जा रहे हैं, उन्हें सफलता मिलेगी।
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यह समय धन-दौलत दिलाएगा। जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। इसके अलावा जीवन में कभी निराशा नहीं होगी।
जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनको अच्छी नौकरी प्राप्त होगी। नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। मौजूदा नौकरी में प्रमोशन मिलने के प्रबल योग हैं।
यह समय करियर में ऊंचाइयां देगा। साथ ही आप बचत करने में सफल रहेंगे। सरकारी क्षेत्र से जुड़े काम करने वालों को बड़ा लाभ हो सकता है।
कोई खुशखबरी मिल सकती है। किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिल सकती है। आर्थिक उन्नति होगी। आपके जीवन में सुख, समृद्धि बढ़ेगी।
अगर आपकी भी राशि इनमें से कोई भी है तो ऐसे में आप खुश हो जाए आपकी किस्मत खुलने वाली है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com