हिंदू धर्म शास्त्र में हर काम को करने का एक सही समय बताया गया है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो इससे आप परेशानियों से घिर सकते हैं। घर की खुशियां भी छिन सकती हैं।
आज हम आपको उन कामों के बारे में बताएंगे कि जिन्हें भूल से भी रात में नहीं करने चाहिए। नहीं, तो आप कंगाल हो सकते हैं। आइए इन कामों के बारे में विस्तार से जानें।
जो व्यक्ति रात में झाड़ू लगाते हैं, इससे उनके घर में धन का आगमन रुक सकता है। परिवार के सदस्यों की आय भी धीरे-धीरे घटने लगती है। गृह क्लेश का भी खतरा बना रहता है।
लेट नाइट खाना खाना न सिर्फ सेहत के लिहाज से बैड माना जाता है, बल्कि धार्मिक दृष्टि से भी अशुभ होता है। इससे आपके काम बनते बनते बिगड़ सकते हैं।
रात में आपको भूल से भी नाखून नहीं काटने चाहिए। अगर आप ऐसा करते है, तो आपसे मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। इसके चलते आप पाई-पाई के मोहताज हो सकते हैं।
रात में कभी भी सोते समय अपना सिर उत्तर दिशा में नहीं रखना चाहिए। इससे देवी-देवता नाराज हो सकते हैं। आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास हो सकता है।
सोते समय उत्तर दिशा में सिर रखने के अलावा आपको साफ-सुथरे बिस्तर पर ही सोना चाहिए क्योंकि गंदे बिस्तर पर सोना शुभ नहीं माना जाता। इससे आपके घर की तिजोरी खाली हो सकती है।
रात में सोते समय तकिए के नीचे किताब रखने से बचना चाहिए। इससे आप मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। किताब की बजाय आप हनुमान चालीसा रख सकते हैं।
रात में ये 5 काम करने से आप कंगाल हो सकते हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com