इन विटामिन की कमी से शरीर पर नजर आने लगते हैं नीले निशान


By Farhan Khan03, Oct 2025 02:39 PMjagran.com

शरीर के लिए विटामिन है जरूरी

शरीर को निरोग रखने में पोषक तत्व अहम भूमिका निभाते हैं। इन पोषक तत्वों में विटामिन भी शामिल हैं। ये हमारे शरीर को एनर्जी देने का काम करते हैं और रेड ब्लड सेल्स का निर्माण करते हैं।

विटामिन और नीले निशान का कनेक्शन

आज हम आपको कुछ ऐसे विटामिन के बारे में बताएंगे, जिसकी कमी से शरीर पर नीले निशान नजर आने लगते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

विटामिन-के की कमी होना

अगर किसी व्यक्ति के शरीर में विटामिन-के की कमी हो जाए, तो ऐसे में उस व्यक्ति के शरीर पर नीले निशान नजर आने लगते हैं क्योंकि इस दौरान ज्यादा घाव नजर आने लगते हैं।

कीवी का सेवन करें

शरीर में विटामिन-के की कमी को पूरा करने के लिए आपको पालक सरसों का साग, लेट्यूस, अंडे की जर्दी, पनीर, मक्खन, नाटो, दही, कीवी, अंगूर और अंजीर का सेवन करना चाहिए।

विटामिन-सी की कमी होना

शरीर में विटामिन-सी की कमी होने से न केवल आपकी इम्यूनिटी वीक हो सकती है, बल्कि आपके शरीर पर नीले निशान भी नजर आ सकते हैं। ऐसे में शरीर में विटामिन-सी की कमी न होने दें।

आंवला खाएं

अपने शरीर में विटामिन-सी की कमी को पूरा करने के लिए आपको आंवला, ब्रोकली, स्ट्रॉबेरी, नींबू, पपीता, और अनानास का सेवन करना चाहिए। आपको काफी आराम मिलेगा।

आयरन की कमी

इन विटामिन के अलावा अगर शरीर में आयरन की कमी हो जाए, तो इसकी वजह से भी आपके शरीर पर नीले निशान नजर आने लगते हैं। आपको आयरन से भरपूर चीजें खानी चाहिए।

चुकंदर रोजाना खाएं

शरीर में आयरन कमी को पूरा करने के लिए आपको चुकंदर, भीगे हुए मुनक्का, सफेद तिल, अनार, सहजन की पत्ती, और बाजरा आदि चीजें अपनी डाइट में शामिल करनी चाहिए।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com