सुबह का नाश्ता स्किप करने से क्या होता है?


By Farhan Khan03, Oct 2025 01:22 PMjagran.com

सुबह में नाश्ता न करना

आज की बिजी-खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के चलते अक्सर हम सुबह के टाइम नाश्ता करना भूल जाते हैं और सेहत के लिहाज से सुबह का नाश्ता बेहद जरूरी होता है।

नाश्ता स्किप करने के नुकसान

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप सुबह का नाश्ता स्किप करते हैं, तो इससे आपकी सेहत को क्या नुकसान हो सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको जानकारी हो सकें।

नाश्ता है जरूरी

सुबह में नाश्ता करने से न केवल आपके शरीर को एनर्जी मिलती है, बल्कि इससे आपका मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है। वहीं, इंसान का मूड भी काफी अच्छा रहता है। ऐसे में नाश्ता कभी स्किप न करें।  

एनर्जी न मिलना  

सुबह के टाइम नाश्ता न करने का सबसे बड़ा नुकसान यह है कि इससे शरीर में भरपूर मात्रा में एनर्जी नहीं मिल पाती है। इसके चलते काम पर भी अच्छे से फोकस नहीं हो पाता।

वजन बढ़ने का खतरा

कहा जाता है कि जब आप ब्रेकफास्ट नहीं करते हैं, तो इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म काफी स्लो हो जाती है और मेटाबॉलिज्म स्लो होने से इंसान का वजन भी धीरे-धीरे बढ़ने लगता है।

शुगर लेवल हो सकता है कम

डायबिटीज के मरीजों को कभी भी नाश्ता स्किप नहीं करना चाहिए। अगर वे ऐसा करते हैं, तो इससे उनका ब्लड शुगर लेवल कम हो सकता है और डायबिटीज में  शुगर लेवल मेंटेन करना बेहद जरूरी है।

हो सकता है मूड स्विंग

अगर आप सुबह में बिना नाश्ता किए ऑफिस आते हैं, तो इससे आपका मूड स्विंग हो सकता है और मूड स्विंग होने से आपका पूरा दिन बेकार जा सकता है।

नाश्ते में अनहेल्दी चीजें न खाएं  

इन सभी परेशानियों से निजात पाने के लिए आपको सुबह का नाश्ता स्किप नहीं करना चाहिए। इसके अलावा आपको नाश्ते में किसी भी तरह की अनहेल्दी चीजें नहीं खानी चाहिए।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com