पोषक तत्व के बिना हमारा शरीर सेहतमंद नहीं रह सकता। शरीर को निरोग रखने में पोषक तत्व अहम भूमिका निभाते हैं। इन पोषक तत्वों में विटामिन भी शामिल है। शरीर में कभी भी विटामिन की कमी नहीं होनी चाहिए।
आज हम आपको कुछ ऐसे विटामिन के बारे में बताएंगे, जिनकी कमी से आपके कमर में दर्द हो सकता है। आइए इन विटामिन के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
अगर किसी व्यक्ति के कमर में दर्द हो रहा है, तो इसका मतलब है कि उस व्यक्ति के शरीर में विटामिन-डी की कमी हो गई है। इस विटामिन को सनशाइन विटामिन भी कहा जाता है। विटामिन-डी हड्डियों को मजबूत बनाता है।
शरीर में विटामिन-डी की कमी को पूरा करने के लिए आपको सालमन, टूना, मैकेरल और सार्डिन जैसी मछलियों का सेवन करना चाहिए। ये चीजें एंटी-ऑक्सीडेंट से भी भरपूर होती है।
जो लोग रोजाना दूध और दूध से बने प्रोडक्ट्स में विटामिन-डी होता है। इसके लिए आपको पनीर, दही और घी जैसी चीजें खानी चाहिए। आपको काफी आराम मिलेगा।
विटामिन-बी12 शरीर में नर्वस सिस्टम को स्वस्थ रखने और रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में अहम भूमिका निभाता है। वहीं, अगर किसी व्यक्ति के कमर में तेज दर्द हो रहा है, तो इसका मतलब है कि शरीर में विटामिन-बी12 की कमी हो गई है।
अगर आप वेजिटेरियन है, तो ऐसे में आपको फोर्टिफाइड फूड्स का सेवन करना चाहिए। फोर्टिफाइड फूड्स विटामिन-बी12 और एंटी-ऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्वों का भंडार होते हैं।
मशरूम में नेचुरल रूप से विटामिन-बी12 पाया जाता है। यह खाने में काफी टेस्टी होते हैं। आपको रोजाना सुबह और शाम इन्हें डाइट में शामिल करना चाहिए।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com