आइस एप्पल खाने से शरीर को मिलते हैं ये शानदार फायदे


By Farhan Khan19, Oct 2025 12:43 PMjagran.com

आइस एप्पल

आप सभी ने सेब के बारे में जरूर सुना होगा और कभी न कभी लाइफ में इसे खाया भी होगा, लेकिन क्या आपने कभी आइस एप्पल के बारे में सुना है? इसका स्वाद मीठा नहीं बल्कि नारियल पानी की तरह होता है।

आइस एप्पल होता है हेल्दी

आइस एप्पल को ताड़गोला के नाम से भी जाना जाता है। यह दिखने में लीची जैसा होता है। इसमें कई ऐसे अद्भुत पोषक तत्व छिपे होते हैं, जो बड़ी से बड़ी बीमारी को ठीक करने में कारगर माने जाते हैं।

आइस एप्पल खाने के फायदे

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप रोजाना आइस एप्पल खाते हैं, तो इससे आपकी सेहत को कौन से शानदार फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

आइस एप्पल में मौजूद पोषक तत्व

आइस एप्पल में विटामिन-सी, विटामिन-ए, विटामिन-बी, विटामिन-ई, आयरन, पोटेशियम, कैल्शियम, फास्फोरस, जिंक, मैग्नीशियम, फाइबर, प्रोटीन और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

इम्यूनिटी होगी स्ट्रांग

बदलते मौसम में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। अपनी वीक इम्यूनिटी को जड़ से मजबूत बनाने के लिए आपको आइस एप्पल खाना चाहिए क्योंकि इसमें विटामिन-सी होता है।

दिल रहता है हेल्दी

इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। दिल को हेल्दी रखने के लिए आपको आइस एप्पल खाना चाहिए। यह पोटेशियम का रिच सोर्स होता है।

हड्डियां होंगी मजबूत

आइस एप्पल में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है और कैल्शियम हड्डियों के लिए काफी बेस्ट होता है। ऐसे में आपको अपनी डाइट में आइस एप्पल शामिल करना चाहिए।

आइस एप्पल लिमिट में खाएं

हालांकि, आपको इस बात का खासतौर से ख्याल रखना चाहिए कि आपको आइस एप्पल ज्यादा नहीं खाने चाहिए। ज्यादा खाने से सेहत बिगड़ सकती है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com