इन वेजिटेरियन फूड्स का सेवन करने से मिलेगा भरपूर प्रोटीन


By Farhan Khan01, Oct 2025 02:15 PMjagran.com

प्रोटीन अहम पोषक तत्व में शामिल

शरीर को सुचारू रूप से चलाने में पोषक तत्व अहम भूमिका निभाते हैं। इन्हीं, पोषक तत्वों में प्रोटीन भी शामिल है। यह शरीर को एनर्जी देने और इम्यूनिटी को बूस्ट करने का काम करता है।

प्रोटीन के लिए खाएं ये फूड्स

आज हम आपको कुछ ऐसे वेजिटेरियन फूड्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें डाइट में शामिल करने से आपको भरपूर विटामिन मिल सकता है। आइए इन फूड्स के बारे में विस्तार से जानें।

साबुत अनाज का सेवन करें

आप अपने शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए साबुत अनाज का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप क्विनोआ, जौ और ओट्स डाइट में शामिल कर सकते हैं।

दाल रोज खाएं

जो लोग रोजाना अपनी डाइट में मूंग दाल, उड़द दाल, चना दाल, और मसूर दाल, आदि का सेवन करते हैं, तो इससे उनके शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिल सकता है।

सोया प्रोडक्ट्स होते हैं बेस्ट

सोया से बने प्रोडक्ट्स जैसे टोफू, टेम्पेह, और सोया मिल्क आदि ये चीजें प्रोटीन का रिच सोर्स होती है। ऐसे में आपके सुबह और शाम इन चीजों का सेवन करना चाहिए।

प्रोटीन के लिए छोले खाएं

आपको अपने शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए रोजाना काले चने, राजमा, और छोले आदि का सेवन करना चाहिए। कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आ जाएगा।

चिया सीड्स डाइट में शामिल करें

बादाम, अखरोट, काजू, सूरजमुखी के बीज, और चिया सीड्स शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने का काम करते हैं। आप इन्हें अलग-अलग तरीके से डाइट में शामिल कर सकते हैं।

वेजिटेरियन फूड्स लिमिट में खाएं

इन वेजिटेरियन फूड्स का सेवन करते समय आपको इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि इन्हें लिमिट में खाएं। ज्यादा खाने से आपकी तबीयत बिगड़ सकती है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com