बॉडी को फ्लेक्सिबल कैसे बनाएं?


By Priyam Kumari02, Oct 2025 03:00 PMjagran.com

बॉडी को फ्लेक्सिबल बनाने के टिप्स

फ्लेक्सिबिलिटी सिर्फ फिटनेस का हिस्सा नहीं है, बल्कि यह चोट से बचने और शरीर की पॉजिशन सुधारने में भी मदद करती है। कुछ आसान आदतों और एक्सरसाइज से आप अपनी बॉडी को ज्यादा लचीला बना सकते हैं।

रोजाना स्ट्रेचिंग करें

स्ट्रेचिंग मांसपेशियों और जोड़ को ढीला करता है। सुबह उठते ही या वर्कआउट से पहले 10–15 मिनट स्ट्रेचिंग करें।

हाइड्रेटेड रहें

पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी मांसपेशियों को कठोर बना सकती है। पर्याप्त पानी पीने से मांसपेशियों की लोच बनी रहती है।

योग और पिलेट्स अपनाएं

योग और पिलेट्स शरीर की मांसपेशियों को लचीला बनाते हैं और संतुलन सुधारते हैं। कुछ आसान आसन जैसे “कैट-काउ” या “डाउनवर्ड डॉग” मददगार हैं।

मसाज और फोम रोलिंग

मसल्स की रक्तसंचार बढ़ाने और जकड़न दूर करने के लिए फोम रोलिंग या मसाज करें। यह फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने में मदद करता है।

वार्म-अप और कूल-डाउन करें

वर्कआउट से पहले वार्म-अप और बाद में कूल-डाउन मांसपेशियों के खिंचाव और चोट से बचाता है।

लगातार प्रैक्टिस करें

लचीलापन रातों-रात नहीं आता। रोजाना हल्की स्ट्रेचिंग और एक्सरसाइज करने से धीरे-धीरे मांसपेशियों की लंबाई बढ़ती है।

सही पोस्चर बनाए रखें

दिनभर बैठने और काम करने के दौरान सही पोस्चर अपनाएं। गलत पोस्चर से मांसपेशियों में तनाव बढ़ता है और लचीलापन कम होता है।

इन उपाय की मदद से बॉडी को लचीला बनाएं। हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva