गीता में लिखी ये 6 बातें लक्ष्य तक पहुंचने में करती हैं मदद


By Ashish Mishra23, Dec 2023 04:12 PMjagran.com

श्रीमद भगवद गीता

इसमें कई ऐसी बातों का जिक्र किया गया है जिसे याद रखने पर लक्ष्य तक पहुंचने में आसानी होती है। आइए जानते हैं कि परिश्रम करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

श्रीकृष्ण की बातें

गीता में श्रीकृष्ण ने कई बातों का जिक्र किया है। ये बातें व्यक्ति को जीवन में सफल होने के लिए प्रेरित करती हैं।

क्रोध पर काबू करना

जो लोग जीवन में क्रोध करते रहते हैं वह लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सकते हैं। लक्ष्य तक पहुंचने के लिए क्रोध को त्याग देना चाहिए।

किसी चीज का मंथन करना

श्रीमद भगवद गीता में कहा गया है कि किसी चीज को करने से पहले उस पर आत्ममंथन जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से गलत और सही का निर्धारण करने में आसानी होती है।

खुद पर नियंत्रण रखना

गीता में कहा गया है कि जो लोग खुद पर नियंत्रण नहीं रखते हैं उन्हें असफलता का सामना करना पड़ सकता है। हमेशा खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए।

अच्छे कर्म करना

व्यक्ति को जीवन में अच्छे कर्म करना चाहिए। उसके कर्मों से ही भाग्य का निर्धारण होता है। ऐसा करके लक्ष्य तक आसानी से पहुंचा जा सकता है।

संशय न करना

गीता के अनुसार, व्यक्ति को किसी भी चीज पर संशय नहीं करना चाहिए। ऐसा करने वाले लोग कभी सफल नहीं होते हैं। हमेशा स्पष्ट नजरिया रखना चाहिए।

लक्ष्य पर फोकस करना

व्यक्ति को परिश्रम करते समय अपने लक्ष्य पर ही फोकस करना चाहिए। ऐसा करने से जल्द सफलता मिलती है।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ