वास्तु शास्त्र हिंदू प्रणाली में सबसे पुराने विज्ञानों में से एक माना जाता है। वास्तु शास्त्र में दिशाओं का विशेष महत्व है, इसमें माना गया है कि घर की हर दिशा महत्वपूर्ण है।
ऐसे में यदि प्रत्येक दिशा से संबंधित नियमों का ध्यान रखा जाए तो व्यक्ति को विशेष लाभ प्राप्त हो सकते हैं। हम आज आपको पूर्व दिशा के लाभ बताने जा रहे हैं।
वास्तु शास्त्र में पूर्व दिशा सूर्य देव के उदित होने की दिशा है। ऐसे में आप घर की पूर्व दिशा की दीवार पर उगते हुए सूर्य की तस्वीर भी लगा सकते हैं। इससे घर में एक पॉसिबिलिटी एनर्जी बनी रहती है।
आप घर की पूर्व दिशा में खुशबूदार पौधे रख सकते हैं। यह न केवल घर को महकाने का काम करेंगे, बल्कि एक सकारात्मक ऊर्जा भी बनाए रखेंगे।
इसके अलावा इस दिशा में फूल रखने से धन आकर्षित होता है। इसके साथ ही आप पूर्व दिशा में जड़ी-बूटियां भी रख सकते हैं।
अगर आप बच्चों की स्टडी टेबल को पूर्व दिशा में लगाते हैं, तो इससे ध्यान को पढ़ाई में केंद्रित करने में मदद मिलती है। जिससे शिक्षा के क्षेत्र में लाभ मिल सकता है।
इसके साथ ही खिड़की और दरवाजे भी पूर्व दिशा की ओर होने चाहिए। इससे लक्ष्मी मन प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
यदि आप अपने दिन की शुरुआत पूर्व दिशा से करते हैं तो आपकी बॉडी को एनर्जी बनी रहती है। इसके लिए सुबह-सुबह पूर्व दिशा में बैठना चाहिए।
अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com