डायबिटीज से पीड़ित मरीजों के लिए जहर हैं ये चीजेंं


By Akshara Verma25, Sep 2025 01:00 PMjagran.com

डायबिटीज में जहर हैं ये चीजें डायबिटीज

एक गंभीर बीमारी है, जो लोगों में काफी ज्यादा होने लगी हैं। इस बीमारी में मरीजों को अपने आहार का काफी ध्यान रखना चाहिए। है। आइए जानते हैं ऐसी कौन सी चीजें हैं, जिन्हें डायबिटीज में नही खाना चाहिए।

चीनी और मिठाइयां

क्या आप जानते हैं डायबिटीज के लोगों के लिए जरूरत से ज्यादा चीनी और मिठाइयां खाना काफी नुकसानदायक होता हैं। इनमें कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा काफी अधिक पाई जाती हैं, जो रक्त शर्करा के स्तर को बढ़ा सकते हैं।

तले-भुने पदार्थ

डायबिटीज के लोगों को अपनी डाइट में तले-भुने पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिएं। आप समोसा, कचौड़ी और फ्राइड चिकन जैसी चीजों का कम से कम सेवन करें। साथ ही, इनमें मौजूद वसा वजन बढ़ाने में मदद करते हैं।

फास्ट फूड

क्या आप जानते हैं डायबिटीज के लोगों के लिए फास्ट फूड काफी बेकार माने जाते हैं, यह स्वास्थ्य के साथ-साथ शरीर को काफी नुकसान देते हैं।

अल्कोहल न पिएं

अल्कोहल डायबिटीज के मरीजों के लिए हानिकारक होता है। अल्कोहल रक्त शर्करा के स्तर को बढ़ा सकता है। साथ ही, दवाओं के साथ प्रतिक्रिया कर सकता है।

डेयरी प्रोडक्ट

क्या आप जानते हैं डायबिटीज के लोगों के लिए ज्यादा वसा वाले डेयरी प्रोडक्ट खराब होते हैं। इनमें काफी ज्यादा वसा पाई जाती है, जो वजन बढ़ाने लगता हैं।

स्वीट कॉर्न

स्वीट कॉर्न में कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा काफी ज्यादा पाई जाती है। इन्हें ज्यादा मात्रा में खाने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है, जो सेहत के लिए काफी खराब होता है।

यदि आप डायबिटीज की बीमारी से पीड़ित हैं, तो स्टोरी में बताई गई इन चीजों से दूरी बनाएं। लाइफस्टाइल जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Canva