आजकल खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी फूड्स के कारण लोग मोटापे के शिकार हो रहे हैं।
शरीर का वजन बढ़ने पर जोड़ों का दर्द, डायबिटीज, हार्ट रोग और अन्य कई बीमारियों से परेशान हो सकते हैं।
अगर आप भी बढ़ते वजन से परेशान हैं तो ये 5 तरह की चाय पी सकते हैं।
ग्रीन टी में कैटेचिन और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे वजन कम होने में मदद मिलती है।
सौंफ में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। सौंफ का उपयोग कई पाचन दवाओं में भी किया जाता है। सौंफ की चाय पीने से बढ़ते वजन को कंट्रोल किया जा सकता है।
अदरक की चाय न केवल गले की खराश को कम करता है, बल्कि यह वजन कम करने में भी मददगार है।
नेटल टी एक तरह का हर्बल चाय है। जो वजन कम करने में काफी सहायक है। यह ब्लोटिंग की समस्या से बचाने में भी मदद करती है।
दालचीनी में कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह आयरन, फास्फोरस, प्रोटीन और कैल्शियम का बेहतरीन सोर्स है। यह फैट्स बर्न में सहायक है।
लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com