कलौंजी खाने से शरीर को मिलते हैं ये अद्भुत फायदे


By Farhan Khan12, Jun 2023 05:01 PMjagran.com

मसाले

भारतीय किचन में ऐसे कई मसाले मिल जाते हैं, जो खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ हमारी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं।

कलौंजी

कलौंजी भी इन्हीं मसालों में से एक है। इसमें विटामिन, अमीनो एसिड, फैटी एसिड और आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है।

ये फायदे

ऐसे में आज हम आपको कलौंजी से जुड़े फायदों के बारे में बताएंगे, जो आपको और अधिक सेहतमंद बना सकते हैं।

वजन

कलौंजी में मौजूद फाइबर आपके वजन को कंट्रोल में रखता है। साथ ही पेट की चर्बी भी घटाता है।

डायबिटीज

डायबिटीज के मरीजों के लिए कलौंजी का इस्तेमाल किसी वरदान से कम नहीं है। इसके नियमित सेवन से शरीर में बढ़ा हुआ ग्लूकोज स्तर कंट्रोल होता है।

सिरदर्द

कलौंजी का तेल जोड़ों के दर्द और सिरदर्द में तेजी से आराम पहुंचाता है। इसके लिए कलौंजी का तेल लें और अच्छी तरह सिर या जोड़ों पर लगाकर मालिश करें।

अस्थमा

कलौंजी में मौजूद थाइमो क्विनोन अस्थमा की परेशानी दूर करने में कारगर होता है।

सर्दी-जुकाम

सर्दी-जुकाम में कलौंजी का काढ़ा बनाकर इसे काले नमक के साथ मिलाकर पीने से आराम पहुंचता है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com