भारत की मेजबानी में ओडिशा के भुवनेश्वर और राउरकेला में हॉकी वर्ल्ड कप का 15वां संस्करण आज से खेला जा रहा है, जो कि 29 जनवरी तक चलेगा।
11 जनवरी को कटक के ऐतिहासिक बारबाटी स्टेडियम में भव्य रंगारंग कार्यक्रम के साथ हॉकी विश्व कप का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया था।
इस बार कौन सी टीम हॉकी विश्व कप पर अपना कब्जा जमाएगी इसका फैसला फाइनल में हो जाएगा, आइए एक नजर उन टीमों पर डालते हैं, जो हॉकी विश्व कप में विजयी रही।
साल 1971 में हॉकी विश्व कप की शुरुआत हुई थी और पाकिस्तान पहला विश्व कप चैंपियन बना था।
दूसरा विश्व कप साल 1973 में आयोजित किया गया था। इस टूर्नामेंट में नीदरलैंड टीम विजयी रही।
साल 1975 में आयोजित हॉकी विश्व कप के तीसरे संस्करण में भारत पहली बार विश्व चैंपियन बना था।
साल 1978 में पाकिस्तान दूसरी बार, 1982 में पाकिस्तान तीसरी बार और 1986 में ऑस्ट्रलिया पहली बार हॉकी विश्व कप चैंपियन बना।
साल 1990 में नीदरलैंड दूसरी बार, 1994 में पाकिस्तान चौथी बार और 1998 में नीदरलैंड तीसरी बार हॉकी विश्व कप जीतने में सफल रहा।
साल 2002 में जर्मनी पहली बार, 2006 में जर्मनी दूसरी बार और 2010 में ऑस्ट्रलिया दूसरी बार हॉकी विश्व कप अपने नाम किया।
साल 2014 में ऑस्ट्रलिया तीसरी बार और 2018 में बेल्जियम पहली बार विश्व चैंपियन बना था।