टाइफाइड एक बैक्टीरिया से फैलने वाला बुखार है, जो गंदा पानी या खाना से शरीर में प्रवेश करता है। आइए जानते हैं इसके मुख्य लक्षणों के बारे में।
कई दिनों तक लगातार तेज बुखार बने रहना टाइफाइड का प्रमुख लक्षण है। इसलिए ऐसे लक्षण दिखते ही डॉक्टर से संपर्क करें।
बहुत ज्यादा थकान और शरीर में कमजोरी महसूस होना जैसे लक्षणों को नजरअंदाज भूलकर भी न करें।
शरीर में ठंडक महसूस होना और फिर अचानक पसीना आना, संक्रमण का संकेत हो सकता है।
टाइफाइड के दौरान पेट में ऐंठन, दस्त या कब्ज की समस्या भी इस बुखार के लक्षण हैं।
टाइफाइड के दौरान भूख अचानक कम हो जाती है या खाने का मन नहीं करता है। ऐसे में डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।
लगातार सिरदर्द और सुस्ती महसूस होना शरीर में चल रहे संक्रमण की ओर इशारा करता है।
अगर इनमें से कई लक्षण एक साथ दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। समय पर इलाज से टाइफाइड जल्दी ठीक हो सकता है।
टाइफाइड से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva