उबले अंडे खाने के 7 जबरदस्त फायदे


By Akshara Verma10, Aug 2025 03:00 PMjagran.com

उबले अंडे खाने के फायदे

उबले अंडों में बेहद ज्यादा पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाते हैं। इनमें मौजूद प्रोटीन और फाइबर स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। आप इसका लाभ उठाने के लिए रोज या हफ्ते में 3 बार अंड़ो का सेवन कर सकते हैं।

प्रोटीन का अच्छा स्रोत

उबले अंडे प्रोटीन का अच्छा स्रोत माना जाता हैं, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही, शरीर को भी मजबूती देता हैं।

वजन में कमी

अगर आप वजन में कमी करना चाहते हैं, तो शाम में उबले अंडे खाएं। ये आपके वजन में कमी करने में मदद करेगा। साथ ही, इसमें प्रोटीन और फाइबर भी पाया जाता है, जो भूख में भी कमी लाता है।

मस्तिष्क के लिए फायदेमंद

उबले अंडो में कोलीन की मात्रा पाई जाती है, जो मस्तिष्क को आराम देता है। साथ ही, यह शरीर के लिए फायदेमंद होता है।

हृदय स्वास्थ्य में सुधार

क्या आप जानते हैं उबले अंडे हार्ट के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। यह शरीर में सुधार करने में मदद करते हैं। साथ ही, इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड भी पाया जाता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

उबले अंडे में ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन पाया जाता है, जो आंखों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। साथ ही, इसे खाने से आंखों की रोशनी में भी तेजी आती हैं।

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

आप त्वचा और बालों को शाइनी बनाने के लिए उबले अंडे का सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद बायोटिन त्वचा और बालों को शाइनी और हेल्दी बनाते हैं।

शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने के लिए आप उबले अंडे जरूर खाएं। हेल्द से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Canva