मेमोरी शार्प करने के लिए खाएं ये 5 भीगी चीजें


By Farhan Khan13, Feb 2024 03:18 PMjagran.com

चीजें भिगोकर खाना

कुछ ऐसी चीज होती हैं, जो रातभर भिगोकर रख देने से ज्यादा फायदेमंद हो जाती हैं क्योंकि इन चीजों को भिगोने से न्यूट्रिशन वेल्यू बढ़ जाती है।

माइंड शार्प

अगर आप इनका सेवन करते हैं तो इससे न सिर्फ दिनभर की थकावट दूर होती है बल्कि आपका माइंड भी काफी शार्प होता है।

चीजें भिगाकर खाने के फायदे

आज हम आपको ऐसी कुछ चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें रातभर भिगोने के बाद सुबह खाने से दिमाग के अलावा और भी कई फायदे होते हैं।

भीगी किशमिश

रात के समय किशमिश को भिगोकर सुबह खाने से इम्यून सिस्टम को मजबूती मिलती है। इसका सेवन करने से कब्ज की समस्या दूर होती है।

भीगे चने

भीगे चने खाने से शरीर को दोगुनी ताकत मिलती है। बता दें कि, इनमें प्रोटीन और फाइबर प्रचुर मात्रा में मिलता है। इसके अलावा यह दिमाग भी तेज बनाती है।

भीगे बादाम

शरीर में पोषण की कमी पूरी करने के लिए भीगे बादाम बेहतर ऑप्शन है। इनको खाने से शरीर की इम्युनिटी बूस्ट होती है।

बढ़ाता है याद्दाश्त

नियमित भीगे बादाम खाने से हाई ब्लड प्रेशर और खराब कोलेस्ट्रॉल से राहत मिलती है। इसके अलावा यह याद्दाश्त को भी बढ़ाते हैं।

भीगी मूंग

रातभर भिगोने के बाद अगली सुबह मूंग अंकुरित हो जाती है। इसका सेवन करने से पेट की कई परेशानियों से राहत मिलती है। दिमाग भी तेज होता है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com